नीट धंधली मामले के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से की खास अपील - News On Radar India

नीट धंधली मामले के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों से की खास अपील

301

New Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट धांधली और नेट की परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सभी छात्रों से अपील करते हुए कहा कि मैं सभी को निवेदन करना चाहूंगा आप आश्वस्त रहिए कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। पारदर्शिता के साथ मैं बहुत विनम्रता से अनुरोध करूंगा अफवाह पर मत जाइए। सारा विषय सुप्रीम कोर्ट की नजर में है। देश का प्रबुद्ध वर्ग सभी चीजों में शामिल है। घबराने का कोई कारण नहीं है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा नीट मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें अपनी व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए सरकार कोई भी कदाचार बर्दाश्त नहीं करेगी.

यूजीसी-नेट और नीट-यूजी की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बात कर कहा कि जल्द से जल्द बड़ा कदम उठाया जाएगा. इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने माना कि प्रथम दृष्टया सरकार के पास एनटीए से भी गड़बड़ी होने की जानकारी दी है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “फिलहाल सभी मामलों को एक इंटरनल इनक्वायरी की जा रही है. एनटीए की व्यवस्था को सुधारने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जा रहा है… इसे सुधारा जाएगा. मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को स्वीकार करता हूं. शिक्षा मंत्री होने के नाते मैं इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं. नीट और यूजीसी नेट का मामला अलग-अलग है.”

बच्चों का हित सर्वोपरि- शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “हम देश के लाखों बच्चों से अपील करते हैं कि बच्चों के हित हमारे लिए सर्वोपरि है. उनके भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. बिहार पुलिस भी नीट के मामले में जांच कर रही है. जल्द ही लॉजिकल एंड तक पहुंचेंगे. नीट का मूल विषय ग्रेस मार्क था, लेकिन बाद में चीजें और हुई है. बहुत सारे बच्चे अलग-अलग परिस्थितियों से आये हैं.”

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group