पीएम मोदी ने बताया, तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर लेंगे बड़ा एक्शन - News On Radar India

पीएम मोदी ने बताया, तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर लेंगे बड़ा एक्शन

338

लोकसभा चुनाव में तीसरी बार एनडीए को पूर्ण बहुमत वाले जनादेश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर होने वाली कार्रवाई को लेकर कहा कि 21वीं सदी के भारत को अगर आगे बढ़ना है तो उसे लगातार करप्शन पर वार करना ही होगा। तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार का बहुत ज्यादा जोर हर तरह के करप्शन को जड़ से उखाड़ फेंकने पर होगा।

लगातार तीसरी बार राजग के स्पष्ट बहुमत से साथ जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ कर दिया है कि पिछले 10 सालों से जारी जनकल्याणकारी महिला सशक्तिकरण और विकास की योजनाओं को जारी रखा जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह रूकने का थमने का समय नहीं है।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचारियों को मिल रहे राजनीतिक समर्थन पर चिंता जताते हुए साफ किया कि तमाम चुनौतियों के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पिछली बार की तुलना में कम सीटें मिलने पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा ने अकेले जितनी सीटें जीती हैं, उनकी सीटें एकजुट विपक्ष भी नहीं जीत नहीं पाया। कांग्रेस को आइना दिखाते हुए प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा और सहयोगी दलों की जीत का भी हवाला दिया।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group