नेपाल में फतेहपुर के बलवंत सिंह और बेटे रोहित ने अंतर-राष्ट्रीय खेलों में मचाई धूम - News On Radar India

नेपाल में फतेहपुर के बलवंत सिंह और बेटे रोहित ने अंतर-राष्ट्रीय खेलों में मचाई धूम

289

फतेहपुर( (हि. प्र.) : नेपाल में आयोजित हुई संयुक्त भारतीय खेल प्रतियोगिता में फतेहपुर उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक मंदिर हौरा देवी के गांव होशियाना के पिता पुत्र ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया। दोनो ने पिछले सप्ताह नेपाल में  हुई  प्रतियोगिता में 5 मेडल जीते। पिता बलदेव सिंह ने 3 और पुत्र रोहित ने 2 मेडल जीत कर अपने गांव और देश का सम्मान बढ़ाया | उनका गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने इस उपलब्धि पर उनका खुले दिल से भरपूर स्वागत किया |

हिमाचल के छोटे से गांव होशियाना के बलवंत सिंह (रिटायर्ड प्राइमरी खंड शिक्षा अधिकारी) ने इस संयुक्त भारत- नेपाल इंटरनेशनल खेल फाउंडेशन की प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग (आयु 54 वर्ष) में 3 मेडल जीते, जबकि उनके बेटे रोहित (आयु 22 वर्ष) ने 2 मेडल जीते।
प्रतियोगिता में 5 km, 3 km और 400 मीटर दौड़ के गोल्ड मेडल बलवंत सिंह ने अपने नाम किए। इसके उपरांत बेटे ने 5 km और 800 मीटर दौड़ में भाग लिया और दोनों गोल्ड जीत कर पोडियम पर स्थान बनाया और देश के राष्ट्र गान को प्रथम वरीयता दी ।                                                                                                                              (रोशन लाल की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group