पूर्व मंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी के लोकसभा टिकट की राह में जमीनी आरोप बन सकता है रोड़ा - News On Radar India
News around you

पूर्व मंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी के लोकसभा टिकट की राह में जमीनी आरोप बन सकता है रोड़ा

168

कांगड़ा: ( परमजीत कुमार):  कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं दिग्गज कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी टिकट की दौड़ से बाहर हो सकती हैं, इसका सबसे बड़ा कारण उनका एक मामला हाई कोर्ट के विचाराधीन होना है और इस मामले में चंबा कोर्ट ने 26 जून 2016 को उन्हें एक साल की सजा भी सुनाई थी हालांकि बाद में उन्होंने चंबा कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। यह मामला 1998 का है और इस मामले में आशा कुमारी पर राजस्व विभाग के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ व 24 एकड़ वन भूमि अपने पति ने नाम ट्रांसफर करने के आरोप लगे हैं, ऐसे में एक संगीन मामले में आरोपी होने के नाते उनका कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलना खतरे में पड़ गया है, सूत्रों की माने तो आशा कुमारी टिकट के लिए प्रयास कर रही हैं लेकिन जमीन से संबंधित मामले में आरोपी होने के कारण कांग्रेस हाई कमान उनकी उम्मीदवारी को गंभीरता से शायद न ले, गौरतलब है कि कांग्रेस से राहुल गांधी पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अग्रणी भूमिका में हैं और भाजपा को भ्रष्टाचार के मामलों में घेरने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक उथल पुथल का जिम्मेवार मुख्यमंत्री भाजपा को मान रहे हैं और पैसे के एक बड़े खेल के आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस हाई कमान टिकट आबंटन में किसी मामले में आरोपी नेता को टिकट देने से परहेज कर सकती है, इसके अतिरिक्त आशा कुमारी पर महिला पुलिस कर्मी के साथ नौक झोंक के आरोप भी लगे थे, एक और मुद्दा भाजपा को देने से बचना चाहेगी ,कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया त्रिनेत ने मंडी संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कंगणा रनौत पर की गई विवादित टिप्पणी से कांग्रेस पहले की बेकफुट आ गई है, तो ऐसे में आशा कुमारी को टिकट देकर कांग्रेस भाजपा के हाथ में एक और मुद्दा देने से परहेज करेगी।

Comments are closed.

Join WhatsApp Group