राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेआज द्रोणाचार्य और अर्जुना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित किए - News On Radar India
News around you

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेआज द्रोणाचार्य और अर्जुना राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित किए

कश्मीर की  इस16 साल की विक्लांग बच्ची शीतल देवी ने चीन में एशियाई खेलों में पांव से तीर चला कर सोने का तमगा जीता था !

303

नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरित किए। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, द्रोणाचार्य और अर्जुना पुरुस्कार दिए। इनमें चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और बॉलर मुहम्मद शमी सहित 26 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरुस्कार दिए गए | प्रधान मंत्री ने सब खिलाड़ियों को इस अवसर पर बधाई दी |  मुख्य पृष्ठ पर सुश्री शीतल देवी को पेरा आर्चरी का अवार्ड लेते हुए दिखाया है |कश्मीर की  इस16 साल की विक्लांग बच्ची ने चीन में एशियाई खेलों में पांव से तीर चला कर सोने का तमगा जीता था !

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के दो प्रतिभाशाली जनों को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। प्रवीण सिंह जी को एडवेंचर स्पोर्ट्स में असाधारण उपलब्धि हेतु तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इसके साथ हीं सुश्री ऋतु नेगी जी को कबड्डी के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार समारोह के दौरान केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों और सूचना एवं प्रसारण

मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। हिमाचलियों को खेल पुरस्कार से नवाजे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकुर ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है की हिमाचल प्रदेश से दो लोगों को आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मिला है। मैं प्रवीण जी और रितु जी दोनों को अपनी और समस्त हिमाचल की ओर से ढेरों शुभकामनाएं देता हूं। यह राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हमारे हिमाचल में बढ़ते खेल व खेल तंत्र को प्रदर्शित करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इससे और युवाओं को खेलों को अपने करियर के रूप में चुनने और देश का नाम रोशन करने हेतु आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।” (PIB)

Comments are closed.

Join WhatsApp Group