ऑस्ट्रेलिया को धोया, दिल्ली कैपिटल्स से अक्षर पटेल को मिला बड़ा इनाम
डेविड वॉर्नर को भी मिला जैकपॉट, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर होंगे
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2023) शुरू होने में अब सिर्फ 15 दिन बचे हैं. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल के लिए एक बड़ी खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने अक्षर को अपनी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी सीजन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर होंगे जबकि अक्षर उनके डिप्टी की भूमिका निभाएंगे। पिछले एक साल में अक्षर का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।
हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अक्षर पटेल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों से भी आगे थे। अक्षर ने इस दौरान 88 की औसत
(Getty Images)से 264 रन बनाए और इस लिस्ट में उस्मान ख्वाजा और विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
रिकी पोंटिंग ने खरीदा 109 करोड़ का बंगला, मेलबर्न की पॉश कॉलोनी में है नया घर|
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान हैं। पिछले साल के अंत में सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद पंत के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में खेलना संभव नहीं है. यही वजह है कि दिल्ली फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की जरूरत है। डेविड वॉर्नर इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। रिकी पोंटिंग को उम्मीद है कि वह आगामी आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ ऐसा ही करेंगे।
वहीं अगर अक्षर पटेल की बात करें तो उन्होंने हाल के दिनों में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान भी बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है. वह विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। (a syndicated feed)
Comments are closed.