3rd Test: होल्कर स्टेडियम में अपने ही जाल में फंसी टीम इंडिया, 109 रनों पर ढेर...ICC भी नहीं बख्शेगी! - News On Radar India
News around you

3rd Test: होल्कर स्टेडियम में अपने ही जाल में फंसी टीम इंडिया, 109 रनों पर ढेर…ICC भी नहीं बख्शेगी!

इंदौर टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत स्थिति में है।

212
नयी दिल्ली। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चल रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच पहले ही दिन भारत के लिए सिरदर्द बन गया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम महज 109 रन पर ढेर हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। ये चार विकेट रवींद्र जडेजा के खाते में गए। इससे पहले जड्डू नागपुर और दिल्ली टेस्ट के हीरो भी रहे थे. वह पिछले दो टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। इस मैच में टीम इंडिया अपने ही जाल में फंसती नजर आ रही है. कंगारू टीम भारतीय गुर सीखते हुए उनके घर में जीत दर्ज करने को आतुर है।

अपने ही जाल में फंसा भारत: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब तक तीनों मैचों में खेलने के लिए टर्निंग ट्रैक दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ऐसी पिचों पर खेलने की आदी नहीं है। यही कारण है कि भारत ने पहले दो मैच आसानी से जीत लिए। अब तीसरे मैच में भी जब भारत उसी योजना पर चलकर मैच जीतने की राह देख रहा था, तब स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को हरा दिया। स्पिन ट्रैक पर पूरी भारतीय टीम 109 रन पर ऑल आउट हो गई।

आईसीसी भी नहीं बख्शेगी: भारत की चाल को देखते हुए आईसीसी भी अब बीसीसीआई को बख्शने के मूड में नहीं है. आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने भी इसके लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इंदौर की पिच पर एक्शन होना तय है। इससे पहले नागपुर और दिल्ली की पिच को ‘एवरेज’ रेटिंग दी जा चुकी है। यानी इस पिच पर मैच तो हो सकता है लेकिन यह क्रिकेट के लिए आदर्श पिच नहीं है।

विराट का विकल्प भी तैयार! ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक, बीसीसीआई से मंजूरी का इंतजार

माना जा रहा है कि इंदौर की पिच को इससे भी खराब रेटिंग मिलने वाली है। इस पिच को औसत से कम रेटिंग दी जा सकती है। मैच के पहले दिन ही टीम इंडिया शुरुआती कुछ घंटों में ऑल आउट हो गई। इससे पिच की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group