9 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स को NASA देगा कितना वेतन..
सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष वेतन पर उठे सवाल, जानिए NASA के नियम और संभावित भुगतान…
नई दिल्ली : नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर पिछले 9 महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। यह दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल 8 दिनों के मिशन पर गए थे, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण अब तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर ही मौजूद हैं। उनकी संभावित वापसी की तारीख 19 मार्च से पहले बताई जा रही है, लेकिन इस बीच उनके वेतन को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
अंतरिक्ष यात्री होने के नाते सुनीता विलियम्स को NASA की ओर से निर्धारित वेतन मिलता है। आमतौर पर NASA के एस्ट्रोनॉट्स का वेतन उनके अनुभव और पद के आधार पर तय होता है। अमेरिकी सरकार के अनुसार, एक अनुभवी अंतरिक्ष यात्री का वार्षिक वेतन लगभग $100,000 से $160,000 (करीब 83 लाख से 1.33 करोड़ रुपये) के बीच हो सकता है। चूंकि सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं, ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें अतिरिक्त वेतन या मुआवजा मिलेगा।
NASA के नियमों के अनुसार, अंतरिक्ष में बिताए गए समय के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को अलग से बोनस या विशेष वेतन नहीं दिया जाता है। हालांकि, उन्हें मिशन के दौरान अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ मिलता है। इस मामले में NASA अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी को मिशन की अवधि बढ़ने के बावजूद उनके तय वेतन के अनुसार ही भुगतान किया जाएगा।
इस घटना ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और मिशन विस्तार के प्रभाव पर भी बहस छेड़ दी है। लंबे समय तक स्पेस स्टेशन पर रहने के कारण उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। NASA के अधिकारियों का कहना है कि वे लगातार सुनीता विलियम्स और उनके साथी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं और जल्द ही उनकी वापसी का रास्ता साफ किया जाएगा।
Comments are closed.