2024 की टॉप 8 SUVs: लॉन्च होते ही छा गईं ये गाड़ियां - News On Radar India

2024 की टॉप 8 SUVs: लॉन्च होते ही छा गईं ये गाड़ियां

महिंद्रा थार, हुंडई क्रेटा और टाटा कर्व जैसी SUVs ने इस साल मचाई धूम...

175

नई दिल्ली:  साल 2024 भारतीय ऑटो-मार्केट के लिए SUVs के मामले में एक शानदार वर्ष साबित हुआ है। इस साल कई प्रमुख कार कंपनियों ने अपनी नई SUVs लॉन्च की हैं, जो बाजार में छा गईं हैं। टाटा, हुंडई, महिंद्रा, स्कोडा, और अन्य कंपनियों ने शानदार मॉडल पेश किए हैं, जिनमें से कुछ तो पहले ही लोगों के दिलों में घर बना चुकी हैं।

1. महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx)
महिंद्रा ने 15 अगस्त को अपनी 5-दरवाजे वाली थार रॉक्स लॉन्च की। नए डिजाइन और मॉडर्न इंटीरियर्स के साथ पेश की गई इस SUV में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
कीमत: ₹15 लाख – ₹18 लाख

2. 2024 हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta 2024)
2024 में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा का डिजाइन अपडेट किया गया है और इसमें नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है। इसमें 10.25 इंच की डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
कीमत: ₹11 लाख – ₹20.29 लाख

3. महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO)
महिंद्रा ने अप्रैल में XUV300 को XUV 3XO के रूप में लॉन्च किया। इस मॉडल में टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स हैं।
कीमत: ₹7.79 लाख – ₹15.48 लाख

4. टाटा कर्व (Tata Curvv)
टाटा मोटर्स ने 7 अगस्त को अपनी टाटा कर्व SUV लॉन्च की, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा, और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत: ₹10 लाख – ₹19 लाख

5. सिट्रोएन बेसाल्ट (Citroen Basalt)
सिट्रोएन ने अपनी नई SUV बेसाल्ट को लॉन्च किया, जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन हैं। इसमें 10.2 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
कीमत: ₹8 लाख – ₹13.95 लाख

6. निसान मैग्नाइट 2024 (Nissan Magnite 2024)
निसान ने 2024 मैग्नाइट को छोटे-मोटे अपडेट्स के साथ लॉन्च किया। इसमें नया फ्रंट लुक, नए अलॉय व्हील्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
कीमत: ₹5.99 लाख – ₹11.50 लाख

7. 2024 हुंडई अल्कजार फेसलिफ्ट (Hyundai Alcazar 2024 Facelift)
हुंडई ने अपनी प्रीमियम SUV अल्कजार फेसलिफ्ट को लॉन्च किया, जिसमें इलेक्ट्रिक बॉस मोड, वायरलेस फोन चार्जिंग और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत: ₹14.99 लाख – ₹21.54 लाख

8. स्कोडा क्यलैक (Skoda Kylaq)
स्कोडा ने क्यलैक को भारत में लॉन्च किया, जो एक किफायती और स्टाइलिश SUV है। इसमें 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत: ₹7.89 लाख – ₹14.40 लाख

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group