हिमाचल सरकार करा रही है स्कॉलरशिप टेस्ट, 3500 से ज्यादा स्कूलों में एक साथ आयोजन - News On Radar India

हिमाचल सरकार करा रही है स्कॉलरशिप टेस्ट, 3500 से ज्यादा स्कूलों में एक साथ आयोजन

239

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार और करैक एकेडमी ने राज्यभर के होनहार छात्रों के लिए एक बड़ी पहल की है। पहली बार इतने बड़े स्तर पर छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें करीब 6 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। ‘मेरे शहर के 100 रतन’ नाम से यह परीक्षा 20 मई 2025 को राज्य के 3,500 से ज्यादा स्कूलों में एक साथ कराई जाएगी।

यह परीक्षा क्रैक एकेडमी के सहयोग से आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए 2,800 से ज्यादा सरकारी स्कूलों सहित सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, हाई स्कूल और संबद्ध निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि राज्य के दूर-दराज इलाकों तक इसका लाभ पहुंच सके।

सरकार की योजना के अनुसार, हर विधानसभा क्षेत्र के टॉप 100 छात्रों को क्रैक एकेडमी की ओर से 100% छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस तरह कुल 6,800 छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा अगली 200 रैंक पाने वाले छात्रों को 75% और 500 छात्रों को 50% फीस में छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मार्च 2025 में इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य के मेधावी छात्रों को आगे बढ़ने का एक समान अवसर देगी।

क्रैक एकेडमी के संस्थापक और सीईओ नीरज कंसल ने कहा, यह परीक्षा सिर्फ रैंक के लिए नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को पहचानने और उन्हें साकार करने का मंच है। हमें खुशी है कि हम हिमाचल सरकार के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं।

सरकार को उम्मीद है कि यह परीक्षा न सिर्फ शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगी, बल्कि पूरे राज्य में शिक्षा को लेकर एक नई जागरूकता भी पैदा करेगी।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group