हरियाणा में मौसम में बदलाव: 7 जिलों में बारिश

हरियाणा में मौसम में बदलाव: 7 जिलों में बारिश

12 जिलों में यलो अलर्ट जारी...

धुंध से राहत नहीं, ठंडक में बढ़ोतरी की संभावना…

173

हरियाणा : हरियाणा में सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, रेवाड़ी, हिसार, पानीपत और नारनौल में हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। इससे प्रदेश के मौसम में ठंडक लौटने की उम्मीद है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है, जबकि धुंध की स्थिति भी बनी रहेगी।

इसके अलावा, लगातार दूसरे दिन 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें करनाल, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, सोनीपत, पानीपत, पलवल, चरखी दादरी, नूंह और रोहतक में घना कोहरा (डेंस फॉग) हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।

रविवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और जींद का 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंडक बढ़ने और धुंध की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group