हरियाणा कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे राहुल गांधी

हरियाणा कांग्रेस पर फीडबैक लेंगे राहुल गांधी

दिल्ली में आज 22 जिलों के पर्यवेक्षकों से लेंगे अंदरूनी जानकारी…..

144

हरियाणा : में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज दिल्ली में हरियाणा के सभी 22 जिलों के पर्यवेक्षकों से मुलाकात करेंगे इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति का फीडबैक लेना और पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी झगड़ों व दबावों की वास्तविक स्थिति को समझना है राहुल गांधी संगठनात्मक मजबूती और जमीनी सच्चाई पर आधारित चुनावी रणनीति तैयार करने के पक्षधर हैं ऐसे में यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी हर जिले के पर्यवेक्षक से अलग-अलग चर्चा करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि पार्टी में किस स्तर पर असंतोष है किन नेताओं के बीच मतभेद हैं और किस गुट की पकड़ मजबूत है इसके अलावा पार्टी द्वारा पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों और अभियानों की सफलता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर भी चर्चा की जाएगी राहुल गांधी का उद्देश्य है कि समय रहते सभी अंदरूनी विवादों को हल कर लिया जाए ताकि आगामी चुनाव में पार्टी एकजुट होकर मजबूती से मैदान में उतर सके बताया जा रहा है कि कई पर्यवेक्षक पार्टी हाईकमान को खुलकर अपने जिले की स्थिति बताएंगे खासतौर पर कुछ जिलों में स्थानीय नेताओं के बीच चल रही खींचतान और वर्चस्व की लड़ाई पर खास फोकस रहेगा इस बैठक के बाद राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं और आवश्यक बदलावों पर विचार किया जा सकता है यह भी मुमकिन है कि पार्टी कुछ जिलों में संगठनात्मक फेरबदल की सिफारिश करे जिससे वहां की स्थिति बेहतर की जा सके कुल मिलाकर यह बैठक हरियाणा कांग्रेस के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है क्योंकि इससे यह स्पष्ट होगा कि पार्टी आगामी चुनाव में किस दिशा में जाएगी और किस नेता को कितनी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group