सैफ अली खान को 15,000 करोड़ की संपत्ति पर झटका..!

सैफ अली खान को 15,000 करोड़ का झटका

भोपाल की पुश्तैनी संपत्ति पर खतरा.......

MP हाईकोर्ट के फैसले ने बढ़ाई मुश्किलें, नवाबी विरासत पर मंडरा रहा है कानूनी संकट…..

152

भोपाल : बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भोपाल की उनकी पुश्तैनी संपत्ति, जिसकी कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, अब उनके हाथ से फिसल सकती है। यह संपत्ति बीते कई वर्षों से विवादों में है, लेकिन अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद सैफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यह मामला भोपाल की नवाबी विरासत से जुड़ा है। सैफ अली खान के दादा हामिदुल्ला खान, जो भोपाल के अंतिम नवाब थे, उन्होंने यह संपत्ति अपने उत्तराधिकारियों के लिए छोड़ी थी। सैफ की मां शर्मिला टैगोर और सैफ खुद इस संपत्ति को लेकर अपने अधिकार का दावा कर रहे हैं।

हालांकि, हाईकोर्ट में इस प्रॉपर्टी को लेकर कई याचिकाएं पहले से लंबित थीं। कोर्ट ने अब यह टिप्पणी की है कि जिस तरीके से संपत्ति को उत्तराधिकार में लेने की प्रक्रिया अपनाई गई, वह पूरी तरह से कानूनी रूप से स्पष्ट नहीं थी। इसके चलते इस संपत्ति पर सैफ के दावे को चुनौती दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, अदालत ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। प्रॉपर्टी के कुछ हिस्से वक्फ बोर्ड के दावे में भी हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। साथ ही, कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की भी मांग रखी है।

अगर कोर्ट इस संपत्ति को नवाबी विरासत के बजाय सार्वजनिक संपत्ति घोषित कर देती है, तो सैफ अली खान को यह बड़ी आर्थिक चोट लग सकती है। उनके लिए यह सिर्फ प्रॉपर्टी का मामला नहीं है, बल्कि पारिवारिक विरासत और पहचान से जुड़ा मुद्दा भी है।

फिलहाल, सैफ और उनके वकील इस मामले में अगली सुनवाई की तैयारी कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच भी खलबली मचा दी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group