सिकंदर बनी घाटे का सौदा, पायरेसी से नुकसान

सिकंदर बनी घाटे का सौदा पायरेसी से नुकसान

91 करोड़ के घाटे के बाद मेकर्स ने मांगा इंश्योरेंस क्लेम….

114

नई दिल्ली : सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ जो 12 जून 2025 को रिलीज हुई थी, अब तक की सबसे बड़ी पायरेसी का शिकार बनी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 184 करोड़ रुपये की कमाई की लेकिन इसके बावजूद इसे घाटे का सौदा माना जा रहा है। इसकी वजह है फिल्म का रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो जाना जिससे मेकर्स को 91 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ। Ernst & Young जैसी प्रतिष्ठित ऑडिट फर्म की रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है।

पायरेटेड वर्जन में न केवल पूरी फिल्म बल्कि डिलीटेड सीन, रॉ बैकग्राउंड स्कोर और अल्टरनेट गाने तक शामिल थे। इससे दर्शकों का थिएटर की ओर रुझान कम हो गया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म धड़ल्ले से देखी जाने लगी। इसके चलते टिकट बिक्री पर बड़ा असर पड़ा और मेकर्स को उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल सका।

फिल्म को पहले ही ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि दर्शकों को कहानी और स्क्रीनप्ले में कोई नयापन नहीं दिखा। हालांकि सलमान खान का स्टारडम फिल्म को ओपनिंग में फायदा जरूर दिलाया, लेकिन पायरेसी के कारण वह गति टिक नहीं सकी।

अब मेकर्स इस नुकसान की भरपाई के लिए इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम की प्रक्रिया में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले से ही साइबर पायरेसी और लीक से बचाव के लिए इंश्योर्ड थी और अब निर्माता इसी आधार पर अपनी भरपाई करना चाहते हैं।

यह मामला न सिर्फ ‘सिकंदर’ के लिए बड़ा झटका है बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी एक चेतावनी है कि डिजिटल लीक किस कदर फिल्मों के भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। सलमान खान की यह फिल्म अब इतिहास में उस उदाहरण के तौर पर दर्ज हो रही है जिसने पायरेसी की वजह से सबसे बड़ा घाटा झेला।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group