सलमान संग बिग बॉस 19 में दिखेंगे और सितारे!

सलमान संग बिग बॉस 19 में दिखेंगे और सितारे!

इस बार नहीं होंगे अकेले होस्ट, कई चर्चित चेहरे भी होंगे शामिल….

114

मुंबई : बिग बॉस का नया सीजन यानी सीजन 19 एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार वजह है शो की मेजबानी को लेकर बड़ा बदलाव। अब तक दर्शक सलमान खान को इस शो का एकमात्र चेहरा मानते आए हैं, लेकिन इस बार भाईजान के साथ कुछ और बड़े सितारे भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बार शो की थीम में बदलाव के साथ-साथ होस्टिंग स्टाइल में भी नया ट्विस्ट लाया जा रहा है। सलमान खान भले ही शो का चेहरा बने रहेंगे, लेकिन कुछ एपिसोड्स या स्पेशल सेगमेंट में उनके साथ अन्य फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी नजर आएंगे। इससे शो में और भी ज्यादा मनोरंजन, मस्ती और ग्लैमर जुड़ने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने इस बार युवाओं को आकर्षित करने के लिए ऐसे चेहरों को चुना है, जो सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं और जिनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। इन सितारों में कॉमेडी, डांस और एक्टिंग की दुनिया के बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने अब तक नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा में करण कुंद्रा, फराह खान, और मनीष पॉल जैसे सितारों के नाम सामने आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शो की स्क्रिप्टिंग और फॉर्मेट पर काम तेजी से चल रहा है और अगस्त के अंत तक इसका धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को इस बार ट्रिपल एंटरटेनमेंट मिलने वाला है — जब सलमान के साथ-साथ अन्य सितारे भी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे।

बिग बॉस 19 के इस नए फॉर्मेट से न केवल टीआरपी में उछाल आने की उम्मीद है, बल्कि यह पुराने दर्शकों के साथ-साथ नए दर्शकों को भी जोड़ने का काम करेगा। अब देखना होगा कि सलमान के साथ कौन-कौन इस रियलिटी शो का रंग जमाने आता है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group