शुरू हुई BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, जल्द ही भारत में होगी लॉन्च। - News On Radar India

शुरू हुई BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग, जल्द ही भारत में होगी लॉन्च।

404

ऑटो डेस्क: BMW Motorrad भारत में जल्द अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 02 लॉन्च करने जा रही है। यह CE 04 के बाद कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। अब इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है, और इच्छुक ग्राहक इसे अपने नजदीकीI अधिकृत BMW Motorrad डीलरशिप पर जाकर बुक करवा सकते हैं। इस स्कूटर की कीमत भारत में 4 लाख से 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच रहने की संभावना है।

पावरट्रेन:

CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है, जो 15hp की पावर जनरेट करता है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 90 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है और इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है।

सुविधाएं:

BMW CE 02 में DRLs के साथ चौकोर LED हेडलैंप, स्लिम साइड प्रोफाइल, ऊंचा हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट, स्प्लिट-टाइप पिलर ग्रैब रेल, और LED टेललैंप के साथ फ्लोटिंग-टाइप रियर फेंडर शामिल हैं। इसमें 3.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14 इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। सस्पेंशन के लिए, सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे साइड-माउंटेड मोनो-शॉक यूनिट दी गई है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group