शाहरुख खान का डांस वीडियो वायरल, 'पठान' गाने पर शानदार परफॉर्मेंस

शाहरुख खान ने ‘झूमे जो पठान’ पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

किंग खान का जलवा बरकरार, दिल्ली में लाइव इवेंट में दिखाया धमाकेदार डांस

185

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान का एक डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में एक प्राइवेट इवेंट के दौरान शाहरुख ने यह डांस परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

इस वीडियो में शाहरुख खान का अंदाज काफी आकर्षक है। उन्होंने ब्लैक सूट पहना था और इस लुक में वे बेहद स्टाइलिश और परफेक्ट नजर आ रहे थे। शाहरुख ने हीरे जड़े ब्रोच के साथ अपनी ड्रेस को और भी शानदार बनाया था। साथ ही, काले रंग के आईवियर और सिल्वर रंग की चूड़ी ने उनके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट किया। स्टेज पर शाहरुख के साथ अन्य डांसर भी मौजूद थे, जो उनके साथ इस गाने पर थिरकते नजर आए।

शाहरुख खान का यह डांस वीडियो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए कई प्रशंसकों ने कहा कि इस उम्र में भी शाहरुख खान का डांस लाजवाब है। एक फैन ने लिखा, “आज के दौर में जहां 20 की उम्र में लोग घुटने और पीठ दर्द की शिकायत करते हैं, वहीं शाहरुख खान इस शानदार डांस को effortlessly कर रहे हैं। वे हमेशा हमारे दिलों में हैं।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group