लुधियाना में शोरूम में आग, 100 टू-व्हीलर जलकर राख
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में करोड़ों का नुकसान...
लुधियाना : लुधियाना में रविवार तड़के टीवीएस अलियांस बाइक शोरूम में आग लग गई, जिसमें 100 से अधिक टू-व्हीलर जलकर राख हो गए। यह हादसा बस्ती जोधेवाल में हुआ, जहां आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं। दमकल विभाग ने चार घंटे में आग पर काबू पाया, हालांकि शोरूम मालिकों को करीब 2 से 2.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
आग की शुरुआत वर्कशॉप से हुई, जो शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी यूनिट को समय रहते बचाया, अन्यथा यह बड़ा हादसा हो सकता था।
Comments are closed.