लायंस क्लब दिल्ली वेज ने ‘वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड्स 2023’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया
वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड 2023 में शामिल हुए विभिन्न राजदूत, राजनयिक, नौकरशाह और अतिथि
नई दिल्ली: लायंस क्लब दिल्ली वेज ने 14 जनवरी 2023 को हंसराज कॉलेज ऑडिटोरियम, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में महिला प्रेस्टीज अवार्ड्स 2023 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। इस समारोह में हॉलिस्टिक जगत की जानी मानी हस्ती डॉ शाइस्ता खान को भी वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ शाइस्ता खान हॉलिस्टिक जगत वह शख्सियत नाम हैं जो ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी हैं और जनवरी 2023 में वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड के साथ साथ अमेरिकन होलिस्टिक एकेडमी और इंटरनेशनल रेकी एकेडमी से भी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। डॉ शाइस्ता खान स्वयं वूमेन आइकॉन ग्लोबल अवार्ड की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं और महिलाओं की शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।
इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट साउथवार्क लंदन ब्यूरो के मेयर श्री सुनील चोपड़ा, कोलंबिया दूतावास सी डी ए सुश्री अलेजंद्रा,
कोमोरोस संघ के मानक महावाणिज्यदूत श्री के एल गंजू जी, फिलिस्तीन दूतावास के कांसुलर श्री बासेम एफ हेलीस, डॉ राम (प्रिंसीपल), हरे कृष्णा मूवमेंट से श्री विष्णु जी, ज्यूरी पैनल में एडवोकेट डॉ नुपुर धमीजा, लाइन क्लब दिल्ली वेज से श्री पवन कंसल व श्री नवरतन अग्रवाल और इस प्रोग्राम के सबसे मजबूत सूत्रधार लाइन श्री गौरव गुप्ता जी जिनके अथक प्रयास से ये प्रोग्राम शानदार रूप से कामयाब हो पाया.
इस प्रोग्राम में देश भर से प्रतिभाशाली महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Comments are closed.