'लापता लेडीज' का भावुक सीन, नितांशी गोयल ने किया खुलासा - News On Radar India

‘लापता लेडीज’ का भावुक सीन, नितांशी गोयल ने किया खुलासा

नितांशी गोयल ने किरण राव को दिया था अहम सुझाव, सेट पर सभी हुए भावुक...

205

Mumbai : लापता लेडीज फिल्म के एक भावुक सीन ने सेट पर सभी को रोने पर मजबूर कर दिया। अभिनेत्री नितांशी गोयल ने इस सीन को लेकर निर्देशक किरण राव को महत्वपूर्ण सुझाव दिया था। नितांशी ने कहा कि फिल्म में उनके किरदार फूल कुमारी की कमजोरी को दर्शाने के लिए यह सीन जरूरी था।

नितांशी के सुझाव पर फिल्म के सेट पर यह सीन शूट किया गया, और जब यह सीन लिया गया तो सेट पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। किरण राव ने नितांशी को ‘वन-टेक आर्टिस्ट’ का खिताब दिया और फिल्म में इस सीन को लेकर काफी तारीफ की।

फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था, हालांकि पहले राउंड में इसे बाहर कर दिया गया। इसके बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों ने इसे सराहा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group