रोहतक में बोले मनोहर लाल कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहें - News On Radar India
News around you

रोहतक में बोले मनोहर लाल कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहें

246

रोहतक: सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने रोहतक में प्रबुद्ध समाज सम्मेलन में शिरकत की। इस सम्मेलन में शहर के उद्योगपति, व्यापारी, डॉक्टर, एडवोकेट और अन्य बुद्धिजीवी शामिल हुए। मनोहर लाल ने इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के 10-10 साल के कार्यकाल की तुलना करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

मनोहर लाल ने कहा, “10 साल पहले जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो व्यापारियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उस समय दबंगई का बोलबाला था, मंथली और हफ्ता वसूली होती थी। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही यह सब खत्म हो गया। अब व्यापारियों से केवल सरकारी फीस ली जाती है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में ढेरों वादे करेगी, लेकिन इन वादों पर अमल करना मुश्किल होगा। “जहां भी कांग्रेस की सरकार बनी है, वे अपने वादों से पीछे हट रही हैं। उनके पास वादे पूरे करने के लिए फंड्स नहीं हैं, इसलिए जनता को इनके झूठे वादों के झांसे में नहीं आना चाहिए,” मनोहर लाल ने कहा।

You might also like

Comments are closed.