रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंचनजंगा रेल हादसे में घायल लोगों का जाना हालचाल - News On Radar India

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंचनजंगा रेल हादसे में घायल लोगों का जाना हालचाल

312

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जिले में सोमवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। रानीपतरा रेलवे स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस रेल हादसे में कम से कम 8 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घायलों का हाल चाल जानने उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

यहां उन्होंने कहा कि अभी साइट देखकर आया हूं सभी मरीजों से भी मिला। डॉक्टर ने, रेलवे के स्टाफ ने, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, गांव के लोगों ने सभी ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू का काम किया है। अभी सारा फोकस रेस्कयू और रिस्टोरेशन पर है। साथ ही साथ कमिश्नर रेल सेफ्टी द्वारा जो जांच होती है वो भी शुरू कर दी गई है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group