युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने धर्मशाला में शव रखकर उठाई मांग, पुलिस ने किया मामला दर्ज - News On Radar India
News around you

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने धर्मशाला में शव रखकर उठाई मांग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

परिजनों ने शव को धर्मशाला में रखकर न्याय की मांग की, पुलिस ने शुरू की जांच।

220

 

रायकोट में हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब:-पंजाब के हलवारा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने शव को धर्मशाला में रखकर न्याय की मांग की और मामले में दोस्त पर कार्रवाई करने की माँग की। पुलिस ने मृतक अमृतपाल सिंह उर्फ मोनू (22) के मामले में हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है।

मृतक का शव ड्रेन किनारे मिला

अमृतपाल सिंह का शव रायकोट के सहबाजपुरा रोड पर एक ड्रेन के किनारे मिला। परिजनों का आरोप है कि 16 अक्टूबर को अमृतपाल को उसके दोस्त जगदीप सिंह उर्फ जग्गी ने बाइक पर घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद वह लौटकर नहीं आया। पुलिस ने जगदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

पोस्टमार्टम से पहले स्थिति तनावपूर्ण

मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को अमृतपाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अमृतपाल के पिता सरबजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। शव पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिवार ने नशे की ओवरडोज से मौत के हालिया मामले के साथ इस संदिग्ध मौत को भी जोड़ा है।

You might also like

Comments are closed.