मोहाली: फेज़-6 और फेज़-9 के निवासी स्थायी अलॉटमेंट की मांग लेकर पहुंचे विधायक कुलवंत सिंह से मिलने - News On Radar India

मोहाली: फेज़-6 और फेज़-9 के निवासी स्थायी अलॉटमेंट की मांग लेकर पहुंचे विधायक कुलवंत सिंह से मिलने

1978 से लंबित मामले के समाधान का दिया भरोसा, पूर्व पार्षद आर.पी. शर्मा बोले- अब देरी बर्दाश्त नहीं....

116

मोहाली : मोहाली के फेज़-6 और फेज़-9 क्वार्टरों के निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधायक कुलवंत सिंह से मिला और उनसे क्वार्टरों की स्थायी अलॉटमेंट की मांग की।

पूर्व पार्षद आर.पी. शर्मा ने बताया कि ये मकान वर्ष 1978 में लोगों को दिए गए थे। करीब 12 साल पहले कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इन मकानों को स्थायी करने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल से मंज़ूर भी हो चुका था और इस पर अमल के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह प्रक्रिया अधूरी रह गई और मामला आज तक लंबित पड़ा है।

शर्मा ने कहा कि निवासी दशकों से स्थायी अलॉटमेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी कारण अब दोबारा विधायक कुलवंत सिंह से मुलाक़ात की गई और आग्रह किया गया कि इस मामले का जल्द समाधान करवाया जाए।

विधायक कुलवंत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर संबंधित उच्च अधिकारियों से चर्चा करेंगे और क्वार्टरों की अलॉटमेंट संबंधी समस्या को प्राथमिकता से हल करवाया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद आर.पी. शर्मा के अलावा कृष्ण, रंजीत सिंह, जगदीश सिंह, हेमराज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल रहे।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group