मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री बोले- उनकी सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रभावित करती है - News On Radar India

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री बोले- उनकी सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रभावित करती है

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री ने की प्रशंसा

255

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रदान किया जाएगा। मिथुन की फिल्म इंडस्ट्री में यात्रा प्रेरणादायक रही है।

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सम्मान के देने की घोषणा की है।

मिथुन चक्रवर्ती होंगे सम्मानित

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक, मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर पीढ़ी को प्रेरित किया है। मैं यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group