महिला टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत: जानें तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और सभी जानकारी - News On Radar India
News around you

महिला टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत: जानें तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और सभी जानकारी

332

महिला टी20 विश्व कप 2024: बांग्लादेश से दुबई शिफ्ट हुआ टूर्नामेंट

महिला टी20 विश्व कप का 2024 का आयोजन पहले बांग्लादेश में होना था, लेकिन हाल ही में वहां भड़की हिंसा के कारण आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को दुबई में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर को शारजाह में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच से होगी।

क्रिकेट फैंस महिला टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम एक बार फिर सबसे बड़ी दावेदार है। भारत पिछले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, और इस बार टीम सफलता का स्वाद चखना चाहती है।

ग्रुप ए में भारत की स्थिति
भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

भारत का दूसरा मुकाबला 6 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। महिला क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ शाम 7:30 बजे है। भारत का आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अक्टूबर को दुबई में होगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

कहां होगा महिला टी20 विश्व कप का सीधा प्रसारण 
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा, आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group