भारत विरोध महंगा पड़ा, मावरा होकेन का पोस्टर गायब | जानें पूरा मामला..
News around you

भारत विरोध महंगा पड़ा, मावरा का पोस्टर गायब

‘सनम तेरी कसम’ एल्बम पोस्टर से हटाया गया चेहरा, भारत विरोधी बयान बने वजह….

95

नई दिल्ली : पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन (Mawra Hocane) को भारत के खिलाफ दिए गए बयानों की कीमत अब उनके करियर पर पड़ती दिख रही है। मावरा को बॉलीवुड फिल्म सनम तेरी कसम से भारत में पहचान मिली थी, लेकिन अब इसी फिल्म के म्यूजिक एल्बम पोस्टर से उनका चेहरा हटा दिया गया है।

ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद सनम तेरी कसम एल्बम के कवर में अब सिर्फ अभिनेता हर्षवर्धन राणे नजर आ रहे हैं, जबकि पहले इस पोस्टर में मावरा और हर्षवर्धन दोनों की तस्वीर हुआ करती थी।

मावरा ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बयान दिए थे, जिसके बाद भारतीय दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रति नाराजगी देखने को मिली। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मावरा की आलोचना करते हुए फिल्म से उन्हें हटाने की मांग भी की थी। माना जा रहा है कि इसी प्रतिक्रिया के चलते फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट से उनका चेहरा हटाया गया है।

बॉलीवुड में यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कलाकार को उनके बयानों के कारण फिल्म या म्यूजिक पोस्टर से हटाया गया हो। इससे पहले भी ऐसे कई उदाहरण रहे हैं जहां विवादास्पद टिप्पणियों की वजह से सितारों को नुकसान झेलना पड़ा है।

सनम तेरी कसम, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी, एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें मावरा और हर्षवर्धन की जोड़ी को सराहा गया था। फिल्म के गानों ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की थी और अब एल्बम से मावरा का गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी कलाकार को, खासकर जब वो विदेशी हो, तो उन्हें अपने शब्दों और सोशल मीडिया पर कही बातों को लेकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

मावरा की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन भारतीय फैंस ने उनके हटाए जाने को सही ठहराया है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group