भारत जी-7 देशों के लिए क्यों इतना अहम है ? - News On Radar India

भारत जी-7 देशों के लिए क्यों इतना अहम है ?

487

G7जी-7 शिखर सम्मेलन क्या है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली के लिए रवाना हो चुके हैं। आईएएनएस के इस एक्सप्लेनर में आप आसानी से जान सकते हैं कि जी-7 क्या है, भारत इसका सदस्य नहीं है लेकिन फिर भी पीएम मोदी इसमें हिस्सा लेने क्यों गए हैं। इस बार जी-7 देशों के एजेंडे में क्या क्या है।

विश्व के सात सबसे अमीर देशों के नेता इटली में इक्ट्ठा हो रहे हैं. यह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध, गाजा में इजरायल-अरब संघर्ष प्रमुख रहने वाला है. जी7 शिखर सम्मेलन में अफ्रीका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लीडर भी शामिल होंगे और विकासशील देशों के साथ आर्थिक सहयोग पर चर्चा की जाएगी. जी7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया क्षेत्र में लग्जरी रिजॉर्ट बोरगो एग्नाजिया में 13 से 15 जून तक होना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना होंगे. लगातार तीसरे प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा होगी. इटली ने भारत को 14 जून को आयोजित होने वाले 50वें जी-7 शिखर सम्मेलन में आउटरीच देश के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है.

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group