बॉलीवुड बॉल पर दिल हार बैठे स्टाइलिश बल्लेबाज, की शादी, क्रिकेट छोड़ बने एक्टर - News On Radar India
News around you

बॉलीवुड बॉल पर दिल हार बैठे स्टाइलिश बल्लेबाज, की शादी, क्रिकेट छोड़ बने एक्टर

227
मोहसिन खान मैदान के अंदर और बाहर हमेशा चर्चा में रहते थे
ओपनर की शादी और बॉलीवुड करियर दोनों ही ज्यादा लंबा नहीं चला।

नयी दिल्ली। हम बात कर रहे हैं मोहसिन खान की, जो हमेशा मैदान और मैदान के बाहर अपने स्टाइल के लिए मशहूर रहे हैं। ओपनर मोहसिन ने पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 शतक लगाए थे। गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय भी उनकी दीवानी थीं। मोहसिन भी रीना से पहली मुलाकात में ही अपना दिल हार बैठे और उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के बाद मोहसिन ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया और बॉलीवुड में अभिनेता बनने के लिए निकल पड़े।

ऐसा नहीं है कि मोहसिन खान का दांव बेकार गया। ‘साथी’ जैसी सुपरहिट फिल्म उनके खाते में दर्ज है. हालांकि, न तो मोहसिन खान की शादी ज्यादा लंबी चली और न ही उनका बॉलीवुड करियर चला। लंबे समय तक अनबन के बाद रीना रॉय और मोहसिन खान ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद रीना पाकिस्तान से भारत वापस आ गईं। मोहसिन ने भी 10-12 फिल्में करने के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया था।

क्रिकेट में दूसरी पारी शुरू
बॉलीवुड छोड़ने के बाद मोहसिन खान ने क्रिकेट में अपनी दूसरी पारी शुरू की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें मुख्य चयनकर्ता बनाया। 2011 में जब पाकिस्तान अपनी टीम के लिए नए कोच की तलाश कर रहा था, तब मोहसिन खान को अंतरिम कोच भी बनाया गया था। डेव वेटमोर को कोच नियुक्त किए जाने के बाद मोहसिन को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था।

पेट के आगे बेबस हुआ गेंदबाज, सचिन ने किया ऐसा मजाक, बजाया पाकिस्तान का बैंड

1 फैसले ने पाकिस्तान क्रिकेट में मचाया भूचाल, अब बाबर-शादाब और शाहीन के बीच छिड़ी जंग!

मोहसिन अपने पुल और हुक के लिए जाने जाते थे। यही कारण था कि वह ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर एक सफल बल्लेबाज के रूप में नाम कमाने में कामयाब रहे. मोहसिन ने अपने करियर में कुल 48 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7 शतकों की मदद से 2709 रन बनाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में, सलामी बल्लेबाज के नाम 31 शतकों के साथ 11,274 रन हैं।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group