बुजुर्ग महिला के साथ बुढ़ापा पेंशन में 340 रुपए की धोखाधड़ी, 5 महीने बाद दर्ज हुई FIR - News On Radar India

बुजुर्ग महिला के साथ बुढ़ापा पेंशन में 340 रुपए की धोखाधड़ी, 5 महीने बाद दर्ज हुई FIR

घरावठी गांव की 70 वर्षीय पताशो देवी ने बैंक मित्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया, 5 महीने की कानूनी लड़ाई के बाद FIR दर्ज

210

रोहतक: घरावठी गांव की 70 वर्षीय पताशो देवी के बुढ़ापा पेंशन खाते में 340 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले बैंक मित्र पर आखिरकार FIR दर्ज हो गई। महिला ने 5 महीने तक कोर्ट के चक्कर काटे और अपने संघर्ष के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने में सफलता पाई।

पताशो देवी 25 जून को अपने बुढ़ापा पेंशन के पैसे निकालने के लिए गांव के बैंक मित्र विष्णु के पास गई थीं। उस समय उसके खाते में कुल 3340 रुपए थे। महिला का आरोप है कि विष्णु ने दो बार उसके अंगूठे लगवाए और उसे केवल 3000 रुपए ही दिए। महिला को शक हुआ और उसने बैंक शाखा में खाता विवरण लिया, जिससे यह सामने आया कि 340 रुपए की गबन हुई थी।

महिला के बेटे समुंदर ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी कर चुका था, लेकिन पंचायत में मामले को निपटा लिया जाता था। हालांकि, इस बार बुजुर्ग महिला ने हार नहीं मानी और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। मामले की जांच जारी है, लेकिन पुलिस का इस मामले में अभी तक कोई हस्तक्षेप नहीं हुआ है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group