बीजेपी को ‘धर्म’ याद दिलाने के लिए अरब मुल्कों का शुक्रगुजार होना चाहिए- बोलीं स्वरा भास्कर; लोग करने लगे खिंचाई - News On Radar India
News around you

बीजेपी को ‘धर्म’ याद दिलाने के लिए अरब मुल्कों का शुक्रगुजार होना चाहिए- बोलीं स्वरा भास्कर; लोग करने लगे खिंचाई

559

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ बात करती नजर आई हैं। स्वरा ने भारत सरकार को धर्म याद दिलाने के लिए हमें गल्फ और अरब मुल्कों का शुक्रिया किया है। स्वरा ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कई सारी बात की। जिसके वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं और लोग उनपर स्वरा की खिंचाई कर रहे हैं।

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर स्वरा ने कहा,”हमें अपनी सत्ताधारी पार्टी को उसका धर्म क्या है, ये याद दिलाने के लिए गल्फ और अरब देशों का आभारी होना चाहिए।” स्वरा ने आगे कहा,”नफरत आग है, आप इसे नियंत्रित नहीं कर सकते। मैं वास्तव में आशा करती हूं कि भाजपा ये जान ले कि इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।”

एंकर के पूछा, स्वरा क्या आपको लगता है कि सरकार अब गरीबी और विकास की ही बात करेगी। जिसपर स्वरा बोलीं,” मैं सिर्फ यही कहूंगी कि मैं उम्मीद करती हूं। 8 साल बाद सरकार को याद आ चुका है, ‘गरीब कल्याण’ , ‘सबका साथ सबका विकास’। जिसके दम पर भाजपा 2014 सत्ता में आई थी।” इसके अलावा स्वरा ने कहा कि हम अब उस दौर में आ चुके हैं, जहां हेट और हेट स्पीच आम हो चुकी है। इसके लिए हर कोई जिम्मेदार है। सत्ताधारी पार्टी ने हेट स्पीच को चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल किया है।

तमाम यूजर्स ने स्वरा की इन बातों पर रिएक्ट किया है। दीपक चंद्रा नाम के यूजर ने लिखा,”स्वरा कम्युनिस्ट है..100% लेकिन कन्हैया कुमार की तरह ये भी किसी दिन कांग्रेस में जा सकती है..वो बस अच्छे प्रस्ताव की प्रतीक्षा कर रही है। सावधान रहें।’ हेमंत खरबन्दा ने लिखा,”क्यों तुम्हें शर्म नहीं आती। अपने देश की बात हम खुद निपट लेंगे, ये बाहर के देश होते हैं, इस तरह बोलने वाले। पर नहीं हम तो देशद्रोही हैं, थे और रहेंगे।

मनीष ने लिखा,”स्वरा भास्कर, क्या वो इस मुद्दे पर बोलने के योग्य हैं। कौन हैं वो? जो धर्म की याद दिलाती है! इसे बोलो सिर्फ 4 संस्कृत के श्लोक बोल कर वीडियो पोस्ट करे।” नारियल पानी वाला ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया,”इसका उल्लेख करने के लिए स्वरा को धन्यवाद। हमें आग से खेलने की आदत है। नुपुर नाम सुनके फ्लावर समझे है क्या? फायर है वो फायर।”

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा नेताओं नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को सस्पेंड करने का निर्णय लिया। स्वरा भास्कर लगातार नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर निशाना साध रही हैं।

इससे पहले भी स्वरा ने नुपुर शर्मा पर तंज कसा था। स्वरा भास्कर ने नुपुर शर्मा, नवीन जिंदल और टाइम्स नाउ को टैग करते हुए लिखा था,”आप अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी का जश्न मना रहे होंगे, आपके अंदर भरी नफरत भारत में दंगा भड़काने के काम आई।” इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

You might also like

Comments are closed.