बब्याल में 17.30 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूरा - News On Radar India
News around you

बब्याल में 17.30 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य पूरा

201

अंबाला। बब्याल में 17.30 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इसे जल्द ही नगर परिषद द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। एसटीपी की क्षमता 10 एमएलडी है और इसका लाभ लगभग 40,000 लोगों को मिलेगा, जिसमें पांच गांव और सात कॉलोनियां शामिल हैं।

इस प्लांट का फायदा टूंडला, कलरेहड़ी, बाले का नगला, बोह और बब्याल क्षेत्र के निवासियों को होगा। इसके अलावा, डिफेंस कॉलोनी, सूर्या नगर, कृष्णा नगर, वशिष्ठ नगर और मोती नगर के लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

मच्छौंडा में भी नई सुविधा

मच्छौंडा गांव में भी 17.30 करोड़ की लागत से 10 एमएलडी क्षमता वाला एसटीपी तैयार किया जा रहा है, जो आगामी एक या दो महीनों में पूरा होगा। इसके अलावा, खुड्डा खुर्द और 12 क्रॉस रोड पर 40 करोड़ की लागत से दो और एसटीपी का निर्माण जारी है।

अमृत मिशन के तहत कार्य

यह सभी एसटीपी अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि छावनी क्षेत्र को गंदगी मुक्त किया जा सके।

रविंद्र कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group