फैमिली मैन 3 का पहला अनाउंसमेंट जारी

फैमिली मैन 3 की घोषणा, नया मिशन शुरू

मनोज बाजपेयी की वापसी, जयदीप और निमरत से होगा आमना-सामना; सीरीज का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज…..

118

मुंबई : बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज द फैमिली मैन’ के तीसरे सीज़न की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार को निर्माताओं राज और डीके ने सीजन 3 का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया, जिसने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। इस बार कहानी में पहले से ज्यादा रोमांच, एक्शन और इमोशनल कनेक्शन देखने को मिलेगा।

वीडियो की शुरुआत में मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखते हैं, जो एक ‘कॉमन मैन’ की इमेज में छिपे स्पेशल एजेंट हैं। खास बात यह है कि इस बार उनका मुकाबला होगा जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे सशक्त कलाकारों से। दोनों ही किरदार वीडियो में रहस्यमयी और खतरनाक नजर आते हैं, जिससे यह साफ है कि इस सीजन में श्रीकांत को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

राज और डीके द्वारा निर्देशित यह सीरीज पहले दो सीज़न में अपनी अनोखी कहानी, बेहतरीन निर्देशन और मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती रही है। अब तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।

वीडियो में दिखाया गया है कि श्रीकांत एक नए मिशन पर निकले हैं, जो सिर्फ देश की सुरक्षा ही नहीं बल्कि उनकी पारिवारिक जिंदगी को भी प्रभावित करने वाला है। इस बार की कहानी नॉर्थ-ईस्ट इंडिया और इंटरनेशनल एंगल्स को जोड़ते हुए आगे बढ़ेगी।

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “श्रीकांत वापस आ गया है, तैयार रहिए!” वहीं जयदीप और निमरत के फर्स्ट लुक को लेकर भी फैन्स में काफी उत्साह है।

सीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होगी, हालांकि रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

मनोरंजन जगत में इस सीरीज़ को इंडियन स्पाई थ्रिलर जॉनर का गेमचेंजर माना जाता है और सीजन 3 से भी यही उम्मीद की जा रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group