फिर टला सलमान की फिल्म का टीजर, नया वक्त घोषित - News On Radar India

फिर टला सलमान की फिल्म का टीजर, नया वक्त घोषित

सिकंदर' के टीजर की रिलीज़ अब 28 दिसंबर को शाम 4:05 बजे

195

Mumbai : सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ के टीजर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक और बदलाव आया है। पहले 27 दिसंबर को सलमान के जन्मदिन पर रिलीज़ होने वाला टीजर, अब 28 दिसंबर को शाम 4:05 बजे रिलीज़ होगा। यह बदलाव पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की निधन के कारण हुआ है।

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हम राष्ट्र के साथ खड़े हैं, और डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। नई रिलीज़ टाइमिंग का इंतजार करें।”

फिल्म सिकंदर का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है, और यह ईद 2025 पर रिलीज़ होगी। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group