प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
भारतीय टीम की रन मशीन हो या दुनिया के आधुनिक गुरु जैसे नामों से मशहूर विराट कोहली का कद इस वक्त काफी ऊंचा हो गया है. उनकी हर उपलब्धि कोई न कोई रिकॉर्ड बनाती है। ऐसा ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अहमदाबाद टेस्ट के बाद देखने को मिला। इस मैच में विराट कोहली ने 186 रनों की शानदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में शतक का लंबा इंतजार खत्म किया था. उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस अवॉर्ड को हासिल करते ही विराट कोहली के नाम एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया। खास बात यह है कि उनसे पहले दुनिया का कोई क्रिकेटर ऐसा भी नहीं कर सका था।आपको बता दें कि विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में 10वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 38 बार और टी20 इंटरनेशनल में 15 बार यह अवॉर्ड जीता है। इसी के साथ उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. विराट कोहली तीनों प्रारूपों में 10 या उससे अधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है। यानी विराट ने वो कर दिखाया है जो दुनिया का कोई दिग्गज खिलाड़ी भी नहीं कर पाया है. यही वजह है कि उन्हें आज के समय में मॉडर्न मास्टर कहा जाता है.
टेस्ट क्रिकेट में मोस्ट प्लेयर ऑफ द मैच
- जैक्स कैलिस – 23
- मुथैया मुरलीधरन- 19
- वसीम अकरम – 17
- शेन वॉर्न- 17
- कुमार संगकारा – 16
वनडे क्रिकेट में मोस्ट प्लेयर ऑफ द मैच
- सचिन तेंदुलकर – 62
- सनथ जयसूर्या – 48
- विराट कोहली – 38
- जैक्स कैलिस – 32
- रिकी पोंटिंग – 32

टी20 इंटरनैशनल में मोस्ट प्लेयर ऑफ द मैच
- विराट कोहली – 15
- मोहम्मद नबी – 13
- रोहित शर्मा – 12
- सूर्यकुमार यादव – 11
- मोहम्मद रिजवान – 11
अब ऊपर दिए गए आँकड़ों को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि विराट कोहली ने जो किया है, वो ऊपर की लिस्ट में शामिल कई दिग्गज क्रिकेटर भी नहीं कर पाए। इसके साथ ही विराट ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 8वां शतक भी लगाया। कंगारू टीम के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (11) शीर्ष पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट आते हैं। इस मामले में कुल 12 शतकों के साथ इंग्लैंड के जो रूट टॉप पर हैं।
Comments are closed.