प्रिया-रिंकू की सगाई पर भावुक वीडियो वायरल

प्रिया-रिंकू की सगाई पर भावुक वीडियो

रिंकू बोले- 3 साल इंतजार किया, अब साथ चलने को तैयार…..

172

लखनऊ : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई के बाद एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें प्रिया सरोज अपने जज्बात साझा करती दिख रही हैं वहीं रिंकू सिंह ने इस खास मौके पर लिखा कि उन्होंने इस दिन के लिए तीन साल तक इंतजार किया और अब एक खुशनुमा सफर के लिए दोनों तैयार हैं

इस वीडियो में प्रिया सरोज अपने रिश्ते को लेकर बेहद भावुक नजर आ रही हैं उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिर्फ एक बंधन नहीं बल्कि एक विश्वास और समझ का नाम है उन्होंने रिंकू की सादगी और समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके फैसलों में साथ खड़े रहे और यही बात उन्हें सबसे खास बनाती है

रिंकू सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि मैंने तीन साल तक तुम्हारे लिए इंतजार किया और अब यह सफर एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहा है उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों ने एक-दूसरे को अच्छे और बुरे वक्त में पहचाना और आज इस रिश्ते को नाम देकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है

इस सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं फैन्स और शुभचिंतक इस कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं और उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं

राजनीति और क्रिकेट जगत की इस नई जोड़ी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है कई राजनीतिक और खेल हस्तियों ने भी इस जोड़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है यह सगाई ऐसे वक्त में हुई जब दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में पहचान बना चुके हैं और अब निजी जीवन में भी एक नई शुरुआत कर रहे हैं

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group