प्रिया मराठे का निधन: 38 साल की उम्र में कैंसर से हारी जिंदगी - News On Radar India
News around you

प्रिया मराठे का निधन: 38 साल की उम्र में कैंसर से हारी जिंदगी

12

मुंबई |मराठी और हिंदी टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और इलाज के दौरान रविवार सुबह उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

प्रिया मराठे के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत ही शॉकिंग खबर है, उनकी आत्मा को शांति मिले।” वहीं दूसरे यूजर ने याद करते हुए कहा, “उन्होंने पवित्र रिश्ता में वर्षा का किरदार निभाया था, जो आज भी यादगार है।”

पवित्र रिश्ता’ से मिली पहचान

प्रिया मराठे ने अपने करियर की शुरुआत मराठी धारावाहिकों से की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान हिंदी टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली, जिसमें उन्होंने वर्षा देशपांडे का रोल निभाया था। इस शो में वह अंकिता लोखंडे की बहन के किरदार में नजर आई थीं।

इन शोज में भी दिखीं

उन्होंने ‘चार दिवस सासुचे’, ‘कसम से’, ‘कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स’, ‘उतरन’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप’, ‘सावधान इंडिया’ और ‘भागे रे मन’ जैसे पॉपुलर शोज में भी काम किया था।

व्यक्तिगत जीवन

साल 2012 में प्रिया मराठे ने अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की थी। दोनों इंडस्ट्री के एक सपोर्टिव कपल के तौर पर जाने जाते थे। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उन्होंने 11 अगस्त 2024 को आखिरी पोस्ट शेयर किया था।

यादों में जिंदा रहेंगी

प्रिया मराठे की कॉमिक टाइमिंग, गंभीर भूमिकाओं में सहजता और मराठी व हिंदी टीवी शोज में किए गए यादगार किरदार हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group