प्रियंका की बहन मनारा के पिता का निधन

प्रियंका की बहन मनारा के पिता का निधन

मनारा बोलीं- वह हमारे परिवार की ताकत थे…..

165

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है उनकी कजिन सिस्टर और बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है इस खबर ने न सिर्फ चोपड़ा परिवार बल्कि पूरे मनोरंजन जगत को गमगीन कर दिया है मनारा ने खुद अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है

मनारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने पिता को श्रद्धांजलि दी उन्होंने एक तस्वीर के साथ लिखा कि गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया है वह हमारे परिवार की ताकत और सहारे का स्तंभ थे उनकी अंतिम यात्रा 18 जून को दोपहर 1 बजे अंबोली अंधेरी वेस्ट के श्मशान घाट से शुरू होगी

रमन राय हांडा एक सम्मानित वकील थे और परिवार में उनकी अहम भूमिका रही है प्रियंका चोपड़ा सहित पूरे परिवार पर इस समय दुख का पहाड़ टूट पड़ा है मनारा और प्रियंका के बीच हमेशा करीबी रिश्ता रहा है ऐसे में यह क्षति प्रियंका के लिए भी व्यक्तिगत रूप से बहुत भारी है

मनारा चोपड़ा ने हाल ही में बिग बॉस 17 में हिस्सा लेकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी और अपने करियर में कई म्यूजिक वीडियो व फिल्मों में नजर आई हैं पिता के निधन की खबर से उनके प्रशंसक भी बेहद दुखी हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं

यह घटना न सिर्फ एक परिवार की निजी क्षति है बल्कि मनोरंजन जगत की भी एक भावुक खबर है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे जीवन में अपनों का साथ सबसे बड़ा संबल होता है मनारा के इस कठिन समय में उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी उनके साथ खड़े हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group