पलवल में भाजपा को झटका, रविन्द्र सहरावत ने थामा जजपा का दामन - News On Radar India

पलवल में भाजपा को झटका, रविन्द्र सहरावत ने थामा जजपा का दामन

358

हरियाणा विधानसभा से पहले टिकट को लेकर भाजपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सहरावत ने जजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया। वह हथीन विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मांग रहे थे।

जागरण संवाददाता, पलवल। हरियाणा विधानसभा से पहले टिकट को लेकर भाजपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सहरावत ने जजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

बता दें कि रविन्द्र सहरावत हथीन विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मांग रहे थे, मगर पार्टी ने दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर राजनीति में आये मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। रविन्द्र सहरावत ने आज आगे की रणनीति तय करने के लिए समर्थकों की बैठक बुलाई है। इसमें तय होगा कि वह चुनाव लड़ने पर क्या फैसला लेंगे।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group