पंजाब-हरियाणा में बढ़ेंगे मौसम रडार, हर घंटे कई भाषाओं में मिलेगा सटीक अपडेट - News On Radar India

पंजाब-हरियाणा में बढ़ेंगे मौसम रडार, हर घंटे कई भाषाओं में मिलेगा सटीक अपडेट

पंजाब-हरियाणा रडारों की संख्या बढ़ेगी

271

पंजाब और हरियाणा:पंजाब और हरियाणा में मौसम पूर्वानुमान को सटीक बनाने के लिए रडारों की संख्या बढ़ाने की योजना पर चर्चा हो रही है। इसमें राज्य सरकारें और मौसम केंद्र मिलकर काम करेंगे। कुछ रडार राज्य सरकार लगाएगी, जबकि कुछ केंद्र द्वारा स्थापित किए जाएंगे। इन रडारों की मदद से किसानों और नीति निर्माताओं को मौसम की अधिक सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे खेती, पॉलिसी निर्माण और नागरिक सुरक्षा में सुधार होगा।

कई भाषाओं में मिलेंगे अपडेट
मौसम केंद्र लोगों तक मौसम की जानकारी उनकी भाषा में पहुंचाने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। लोकेशन आधारित मौसम अपडेट हर घंटे दिए जाएंगे, जिससे किसानों को बेमौसम बारिश, गर्मी, और अन्य मौसमी बदलावों की सही समय पर जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, आम नागरिकों और पॉलिसी मेकर्स को भी इन अपडेट्स का लाभ मिलेगा। यह कदम खासतौर से ग्रामीण और कृषि प्रधान क्षेत्रों में अत्यधिक उपयोगी साबित होगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group