पंजाब: लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बठिंडा सेंट्रल जेल पहुंची जयपुर पुलिस, हाई अलर्ट पर प्रशासन
लॉरेंस बिश्नोई को जयपुर से बठिंडा लाया गया था। देर रात जब बठिंडा व राजस्थान पुलिस लॉरेंस को सेंट्रल जेल छोड़ने गई तो जेल प्रशासन ने लॉरेंस को जेल में नहीं लिया. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई मंगलवार की पूरी रात शहर स्थित सीआईए स्टाफ के यहां रुका। जहां पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। लॉरेंस को बुधवार सुबह सेंट्रल जेल ले जाया गया।बठिंडा जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर
जग्गू और लॉरेंस के एक ही जेल में होने से जेल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बता दें कि जग्गू और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी इसी जेल से शुरू हुई थी। सूत्र बताते हैं कि लॉरेंस को जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में एक अलग बैरक में रखा गया है. जबकि दूसरी तरफ जग्गू को सिक्योरिटी जोन में रखा गया है।
गैंगस्टर ने जेल अधीक्षक को धमकी दी
सूत्रों ने बताया कि बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद एक गैंगस्टर ने जेल अधीक्षक को धमकी दी है. इसका मुख्य कारण जेल अधीक्षक द्वारा जेल में बंद गैंगस्टर पर शिकंजा कसना बताया जा रहा है. जिससे बदमाश जेल प्रशासन से नाराज चल रहे हैं।
Comments are closed.