पंजाब में एमडी और एमबीबीएस छात्रों के लिए सरकारी नौकरी करना अनिवार्य : स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया है कि 2020 से एमडी और एमबीबीएस पास करने वाले विद्यार्थियों से सरकारी सेवाएं ली जा रही हैं। वर्ष 2020 से अब तक 701 एमडी पास छात्र सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं 57 डॉक्टरों से सरकार को सेवा नहीं देने पर 6,47,17140 रुपये वसूले गए हैं। (फोटो : अमर उजाला -फाइल फोटो)
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने सोमवार को पंजाब विधानसभा के बजट सत्र ।
के दौरान सदन में प्रश्नकाल के दौरान आप विधायक दिनेश चड्ढा के सवाल का यह जवाब दिया. उन्होंने बताया कि एमडी में प्रवेश लेने वाले छात्रों से बांड भरवाया जाता है. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हर साल 380 छात्र पीजी कोर्स पास करते हैं लेकिन बांड की शर्त के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में सेवाएं नहीं दे रहे और डिग्री मिलने के बाद निजी अस्पताल का रुख करते हैं. यह शर्त 2020 से पूरी की जा रही है।
उन्होंने माना कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। सरकार सभी जिलों के अस्पतालों का डाटा तैयार कर रही है और जल्द ही सभी अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी. इस बीच, कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वार्डिंग ने कहा कि गिद्दड़बाहा के सरकारी अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के सात पद स्वीकृत हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे जांच कराएंगे और जल्द ही वहां डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी जाएगी.
Comments are closed.