पंजाब पुलिस को लेकर मान सरकार का बड़ा निर्णय - News On Radar India

पंजाब पुलिस को लेकर मान सरकार का बड़ा निर्णय

343

पंजाब में अपराधों की जांच के लिए पंजाब पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल के तहत, पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने पुलिस जवानों को रोपड़ आई.आई.टी. से प्रशिक्षण दिलवाने का आदेश दिया है। इस कदम से पंजाब पुलिस को तकनीकी दृष्टि से सशक्त किया जाएगा और यह AI का उपयोग करने वाली पहली पुलिस फोर्स बनेगी।

 

 

डी.जी.पी. गौरव यादव ने इसे एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इस तकनीक के जरिए गंभीर अपराधों की जांच में मदद मिलेगी, जिनका समाधान वर्तमान में कठिन हो रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व भर में कई सुरक्षा एजेंसियां अब AI का इस्तेमाल कर रही हैं, और इसी तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी AI का प्रयोग शुरू करने का निर्णय लिया है।

रोपड़ आई.आई.टी. से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, पुलिस जवान अपराधियों को AI के माध्यम से पकड़ने में सक्षम होंगे। इस तकनीक के उपयोग से राज्य पुलिस की कार्यकुशलता में भी सुधार होगा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group