पंजाब: गोइंदवाल साहिब में गैंगवार के बाद पंजाब की जेलों में हाई अलर्ट, अलग-अलग बैरकों में भेजे गए गैंगस्टर
गोइंदवाल साहिब जेल में हुई गैंगवार के बाद पंजाब की जेलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. जेल विभाग ने सभी जेलों में बंद गैंगस्टरों की सुरक्षा की समीक्षा के आदेश दिए हैं. वर्तमान में बठिंडा सेंट्रल जेल में 50 से अधिक गैंगस्टर बंद हैं। इन सभी गैंगस्टर्स को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में जांच कराई और एहतियात के तौर पर वहां बंद विभिन्न गुटों के बदमाशों को अलग कर दिया गया, ताकि वे एक-दूसरे पर हमला न कर सकें.बता दें कि गोइंदवाल साहिब जेल में गैंगवार की घटना को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अंजाम दिया है. गोल्डी बराड़ के इशारे पर गैंगस्टरों ने मंदीप तूफान और मनमोहन सिंह की हत्या की है। जान गंवाने वाले दोनों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के थे। ऐसे में पंजाब की जेलों में गैंगवार बढ़ने की आशंका है। इसकी वजह यह है कि दोनों गैंग के कई गैंगस्टर पंजाब की अलग-अलग जेलों में बंद हैं। वहीं गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद है.
10 जेलों की स्थिति दयनीय है
पंजाब की जेलों की हालत बहुत दयनीय है। एक ओर जहां इनमें कैदियों की संख्या से अधिक है, वहीं 10 जेलों के तत्काल जीर्णोद्धार की आवश्यकता है. साथ ही जेल कर्मियों की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। यह खुलासा कुछ समय पहले कॉमन वेल्थ ह्यूमन राइट्स के सहयोग से पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट में हुआ था। इसके बाद पंजाब सरकार भी इसी रिपोर्ट के आधार पर अपनी जांच करा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि नई जेलों के निर्माण की गति काफी धीमी है। अधिकांश जेलें काफी पुरानी हैं।
पंजाब की जेलों में 42.1 प्रतिशत कैदी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत बंद हैं। प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट में राज्य की 24 जेलों को कवर किया। 660 कैदियों के साथ-साथ जेल अधिकारियों और कानूनी सेवा संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की गई। रिपोर्ट में कई बातों पर प्रकाश डाला गया है। इतना ही नहीं जेलों में वरिष्ठ पदों पर महिला अधिकारियों की भर्ती नहीं की जा रही थी। 103 अधिकारियों में से केवल तीन महिला अधिकारी तैनात हैं।
इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि जेलों में कैदियों के लिए चल रही विभिन्न इकाइयों में धन की कमी है. इससे बंदियों को उचित भुगतान भी नहीं मिल पा रहा है। हालांकि नई सरकार आने के बाद इनमें काफी सुधार हुआ है।
Comments are closed.