पंजाब: गुरुद्वारा जाते युवक को दोस्तों ने जहर देकर मार डाला
जगरांव में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार….
जगरांव, पंजाब : फिरोजपुर के गांव मुदकी का युवक यादविंदर सिंह गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेकने जा रहा था, तभी उसके दोस्तों ने उसे रास्ते से रोककर जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।
यादविंदर को उसके दोस्त सुखप्रीत सिंह ने अपनी बाइक पर बिठाया और जगरांव के गांव चक्कर में एक सुनसान जगह पर ले जाकर जहरीला पदार्थ खिलाया। घटना वीरवार रात की है।
यादविंदर की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे गांव के डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने सरपंच को सूचना दी और युवक को अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक रात 1:30 बजे मौत का शिकार हो गया।
थाना हठूर पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सुखप्रीत सिंह (गांव डगरू), गुरसिमरन सिंह, और बबन सिंह (गांव चक्कर) शामिल हैं। एक आरोपी अभी अज्ञात है। सुखप्रीत को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।
मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में गुरुद्वारा जा रहा था। मोगा के गांव अजीतवाल के पास सुखप्रीत ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया। रात लगभग 11:30 बजे सरपंच सोहन सिंह ने परिवार को बताया कि उनका बेटा बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास लाया गया है। इसके बाद परिवार ने उसे निजी अस्पताल मुदकी ले जाने का निर्णय लिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है
Comments are closed.