नागपुर टेस्ट के पहले दिन बैटिंग का बुरा हाल, दूसरे दिन पहुंचे हॉस्पिटल, क्या हुआ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का? - News On Radar India
News around you

नागपुर टेस्ट के पहले दिन बैटिंग का बुरा हाल, दूसरे दिन पहुंचे हॉस्पिटल, क्या हुआ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का?

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है दूसरा दिन शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर आई एक खिलाड़ी को ले जाना पड़ा अस्पताल, फील्डिंग के लिए नहीं उतरे

270

नयी दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर का पहला टेस्ट नागपुर में खेला जा रहा है। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला दिन अच्छा नहीं रहा। मेहमान टीम पहली पारी में 177 रन पर सिमट गई। अब दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और बुरी खबर आई है. मैट रेनशॉ को टीम के वॉर्म-अप सेशन के दौरान अस्पताल ले जाना पड़ा। दरअसल, अचानक रेनशॉ के घुटने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद एहतियातन जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसी वजह से वह दूसरे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे।

बता दें कि मैट रेनशॉ पहले दिन गोल्डन डक का शिकार हुए थे। वे अपनी ही गेंद पर आउट हुए। उनका विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया। मैट रेनशॉ घुटने में सूजन के कारण दूसरे दिन भी फील्डिंग के लिए नहीं उतरे हैं. वह घुटने पर बैंडेज लगाए नजर आए। उनकी जगह एश्टन एगर फील्डिंग कर रहे हैं। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि रेनशॉ की चोट कितनी गंभीर है। लेकिन घुटने में दर्द के कारण उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही है.

क्या रवींद्र जडेजा ने किया फाउल? उंगली पर क्या लगाया, टीम इंडिया ने मैच रेफरी के सवाल का जवाब दिया

2 घंटे तय करेंगे कि नागपुर में किसकी नाक कटेगी और किसका बेड़ा पार होगा? भारत को 3 काम करने होंगे

नागपुर टेस्ट में मैट रेनशॉ को उतारने के फैसले पर भी सवाल उठे थे. ट्रैविस हेड की जगह उन्हें मौका दिया गया। जबकि हेड ने पिछले साल टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने लगातार 5 अर्धशतक लगाए थे। ट्रैविस हेड ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार शतक लगाया था। मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलिया के आखिरी भारत दौरे पर 2016-17 में आए थे। उस सीरीज में उन्होंने 4 टेस्ट में 232 रन बनाए थे, जो कप्तान स्टीव स्मिथ (499 रन) के बाद सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group