The Great Indian Kapil Show: एटली पर की गई टिप्पणी पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: एटली पर की गई टिप्पणी पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा

कपिल शर्मा ने शो में एटली के लुक पर किया कटाक्ष, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

185

मुंबई: हाल ही में प्रसारित हुए ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मशहूर निर्देशक एटली अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रमोशन करने पहुंचे। हर बार की तरह कपिल शर्मा ने अपने हंसी-मजाक के अंदाज में सवाल पूछे, लेकिन इस बार उनकी एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा।

क्या हुआ शो में?
कपिल शर्मा ने एटली से पूछा, “आप इतने यंग हैं और इतने बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बन चुके हैं। कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप किसी से मिलने गए हों और उन्होंने पूछा हो एटली कहां हैं?”
कपिल का सवाल उनके लुक्स पर कटाक्ष था, जिसे एटली तुरंत समझ गए। हालांकि, एटली ने नाराजगी जताने के बजाय शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा,
“मुझे मुरुगदास सर का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उन्होंने मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूस की। उन्होंने मेरे लुक पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि मेरी कहानी पर फोकस किया। मेरा मानना है कि किसी को उसके लुक से नहीं, बल्कि दिल से जज करना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया:
कपिल शर्मा के इस सवाल पर नेटिजन्स भड़क गए हैं और एटली के शांत और परिपक्व रवैये की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,
“कपिल शर्मा ने एटली के लुक पर तंज कसा, लेकिन एटली ने बॉस की तरह जवाब दिया। हमें दूसरों को उनके दिल से जज करना चाहिए, लुक से नहीं।”
वहीं, कई लोगों ने कपिल की इस टिप्पणी को अभद्र और अनुचित बताया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group