दिव्या खोसला कुमार की अतरंगी लव स्टोरी: भूषण कुमार ने पड़ा इश्क, हुई अरेंज मैरिज - News On Radar India

दिव्या खोसला कुमार की अतरंगी लव स्टोरी: भूषण कुमार ने पड़ा इश्क, हुई अरेंज मैरिज

192

दिव्या खोसला कुमार, टी-सीरीज की मालकिन और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी शानदार अभिनय और निर्देशन के लिए जानी जाने वाली दिव्या ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। आइए जानें उनकी लव स्टोरी और करियर के बारे में, कि कैसे वह टी-सीरीज की चेयरपर्सन बनीं।

कैसे शुरू हुआ करियर?
दिव्या का जन्म 20 नवंबर 1987 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और कई म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके बाद, दिव्या ने तेलुगु फिल्म लव टुडे से अभिनय की शुरुआत की और 2004 में अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्मों में अभिनय के बाद, दिव्या ने निर्देशन में भी अपनी किस्मत आजमाई और 2014 में यारियां और 2016 में सनम रे जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया।

दिव्या और भूषण कुमार की लव स्टोरी
दिव्या और भूषण कुमार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों के सेट पर हुई थी, जहां भूषण अक्सर आते थे। जब भूषण ने दिव्या को पहली बार देखा, तो वह उन्हें दिल दे बैठे। हालांकि, दिव्या शुरुआत में भूषण को ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं। फिर एक दिन, भूषण कुमार अपनी मां के साथ दिव्या के घर गए और उनका हाथ मांग लिया। समय के साथ, दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने शादी कर ली।

शादी के बाद करियर पर लगा ब्रेक
दिव्या ने भूषण कुमार से शादी के बाद अपने करियर से ब्रेक लिया और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान केंद्रित किया। दिव्या मानती हैं कि उनकी शादी एक अरेंज मैरिज थी, जिसे उन्होंने अपने परिवार के कहने पर स्वीकार किया। इस ब्रेक के दौरान, दिव्या ने डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग का कोर्स किया, जिससे वह अपने निर्देशन के करियर में और भी निखरीं।

अभिनय में दूसरी पारी
दिव्या ने निर्देशन के बाद अभिनय में भी अपनी वापसी की। वर्ष 2017 में बुलबुल के बाद, उन्होंने 2021 में सत्यमेव जयते 2, 2023 में यारियां 2 और 2024 में सावी जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group