दिल्ली: 16 साल की लड़की घर से भागी - News On Radar India

दिल्ली: 16 साल की लड़की घर से भागी

गलत संगत की वजह से पुलिस ने 10 दिनों बाद बरामद किया

मोबाइल की लत और गलत संगत में पड़कर लड़की ने घर छोड़ा….

205

नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी इलाके से एक 16 साल की नाबालिग लड़की घर से अचानक गायब हो गई थी। लड़की का परिवार परेशान हो गया जब उसने मोबाइल से लिपटकर हर रोज एक लड़के से बात करनी शुरू कर दी थी, और उसकी आदतें बदलने लगीं। लड़की के माता-पिता ने उसे समझाया, लेकिन वह घर से भाग गई।

लड़की के पिता ने 11 जनवरी को रोहिणी के बुधविहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, और दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त जानकारी एकत्र की और आखिरकार लड़की को 10 दिन बाद रोहिणी सेक्टर-24 से बरामद किया। जांच में यह सामने आया कि लड़की ने उसी लड़के के लिए घर छोड़ा था, जिससे वह मोबाइल पर बात करती थी।

पुलिस ने लड़के के माता-पिता से भी बात की और फिर लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक और 15 साल की नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद किया, जो मुंडका से गायब हो गई थी।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group