टीम इंडिया को नहीं मिला मौका, दूसरे टेस्ट से पहले हुई आउट, अब तूफानी प्रदर्शन से बनी चैंपियन - News On Radar India
News around you

टीम इंडिया को नहीं मिला मौका, दूसरे टेस्ट से पहले हुई आउट, अब तूफानी प्रदर्शन से बनी चैंपियन

334

नयी दिल्ली। जयदेव उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र ने इतिहास रच दिया है. टीम ने 3 साल के अंदर 2 बार रणजी ट्रॉफी खिताब पर कब्जा किया। रविवार को समाप्त हुए फाइनल (रणजी ट्रॉफी 2022-23 फाइनल) में सौराष्ट्र ने बंगाल को 9 विकेट से हरा दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट ने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। इस तरह उन्हें कुल 9 विकेट मिले। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इससे पहले सौराष्ट्र ने मौजूदा सीजन में लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी पर भी कब्जा किया था।

जयदेव उनादकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है. पहले टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था। दूसरे टेस्ट से पहले, उन्हें रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए रिलीज़ किया गया था। अब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बना दिया है। सौराष्ट्र को मैच जीतने के लिए केवल 12 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

चेतन सकारिया भी चमके
मैच की बात करें तो बंगाल ने पहली पारी में 174 रन बनाए थे। जयदेव उनादकट के अलावा बाएं हाथ के चेतन सकारिया ने भी 3 विकेट झटके। जवाब में सौराष्ट्र ने पहली पारी में अर्पित वासवड के 81 रन की मदद से 404 रन बनाए। हार्विक देसाई, शेल्डन जैक्सन और चिराग जानी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में बंगाल की टीम दूसरी पारी में 241 रन ही बना सकी। कप्तान मनोज तिवारी ने सर्वाधिक 68 रन बनाए।

IND Vs Aus 2nd Test Day 3 Live: भारत को मिला 115 रन का टारगेट, लंच तक स्कोर 14/1

दूसरी पारी में जयदेव उनादकट के अलावा चेतन सकारिया ने भी 3 विकेट झटके। अर्पित ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 907 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group